संविधान हम सबका मान-सम्मान और स्वाभिमान, इसकी गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व : अनिल दीक्षित

भाजपा कानपुर उत्तर जिला कार्यालय नवीन मार्केट में मनाया गया संविधान गौरव दिवस, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित की गई पुष्पांजलि

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर । भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला द्वारा गुरुवार को नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में संविधान गौरव दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा भारतीय संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि देश का संविधान हम सभी का मान-सम्मान और स्वाभिमान है। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समरसता, समानता और नागरिक अधिकारों का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के महत्व, उसकी गरिमा और उसके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधान गौरव दिवस मनाने की पहल की है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए बार-बार संविधान की मर्यादाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। देश आपातकाल के उस काले अध्याय को कभी नहीं भूल सकता, जब संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों का दमन किया गया था। इसके विपरीत भाजपा संविधान की भावना, मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
अनिल दीक्षित ने कहा कि जिस प्रकार रामचरितमानस और श्रीमद्भगवद्गीता हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का गौरव हैं, उसी प्रकार भारत का संविधान भी हम सभी के लिए राष्ट्रीय गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। संविधान का सम्मान करना और उसके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
 
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट किया।
 
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सुरेश अवस्थी, प्रमोद विश्वकर्मा अभिनव दीक्षित,  जनमेजय सिंह, रोहित साहू, सीमा एमबीए सत्यम गुप्ता धीरज वाल्मीकि,  मोनेन्द्र राजपूत पारस मदान मोनेन्द्र राजपूत रीता पासवान राधा सैनी अतुल दीक्षित राजेश चौहान सुरेश गुप्ता प्रशांत त्रिपाठी स्पर्श कटियार  रवि सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और बाबा साहेब के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें