राजनीति
शक्ति केंद्र चौपालों के संयोजक बने डॉ. जन्मेजय सिंह, 6 दिसंबर तक आयोजन पूरा करने का लक्ष्य
भाजपा कानपुर उत्तर ने सौंपी जिम्मेदारी, सांसद-विधायक सहित जनप्रतिनिधि करेंगे चौपालों में सहभागिता
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शक्ति केंद्र चौपालों के आयोजन की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिला उपाध्यक्ष डॉ. जन्मेजय सिंह को शक्ति केंद्र चौपालों का जिला संयोजक नियुक्त किया है। संगठन ने जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर आगामी 6 दिसंबर 2026 तक चौपालों का आयोजन पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इन चौपालों में सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया जाएगा। इसके साथ ही बूथ अध्यक्षों और बूथ समितियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी। नए मतदाताओं और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में 50 से 55 तथा सांसद 15 से 20 शक्ति केंद्र चौपालों का आयोजन करेंगे। चौपालों में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि शक्ति केंद्र चौपालों के माध्यम से पार्टी का जनसंपर्क अभियान मजबूत करने के साथ ही बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। इन आयोजनों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।
#SwatantraPrabhat #PoliticalNews #KanpurNews #UttarPradeshNews #KanpurPolitics #BJPOrganization #BJPWorkers #LatestNews #PartyOrganization #BJPNews #GovernmentSchemes #LokSabha #BoothLevelCampaign #PoliticalUpdate #AnilDixit #PublicOutreach #YouthEngagement #BJPUttarPradesh #VoterAwareness \#BJPKanpur #ShaktiKendraChaupal #JanmejaySingh #PublicMeeting #MLA #MP


Comments