संविधान दिवस पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, जूते एवं मोजे भेंट किए गए।

अजय यादव Picture
Published On

लखनऊ। संविधान दिवस के पावन अवसर पर डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति की ओर से प्राथमिक विद्यालय, खुजेहटा में एक सराहनीय एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटा सा सहयोग प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, जूते एवं मोजे भेंट किए गए। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।WhatsApp Image 2026-11-26 at 6.32.38 PM

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों के साथ संविधान दिवस मनाया तथा उन्हें भारतीय संविधान के महत्व, समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा, न्याय एवं भाईचारे जैसे संवैधानिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज में समानता, जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के विचारों एवं आदर्शों से प्रेरित होकर समिति समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति भविष्य में भी सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करती रहेगी।

परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही Read More परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही

इस अवसर पर समिति के संरक्षक मलखान यादव, अध्यक्ष सूरज रावत, उपाध्यक्ष बृजेश रावत, महामंत्री अमरदीप रावत, संगठन मंत्री प्रमोद रावत, कोषाध्यक्ष सर्वेश साहू एवं समिति के समस्त सम्मानित पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित रहे।

कच्छ में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक Read More कच्छ में भीषण सड़क हादसा, सैन्य परिवारों के सात लोगों की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

अंत में समिति की ओर से विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

7.7% की आर्थिक विकास दर से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई रफ्तार, चार्जिंग नेटवर्क को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे का दर्जा देने पर जोर Read More 7.7% की आर्थिक विकास दर से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई रफ्तार, चार्जिंग नेटवर्क को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचे का दर्जा देने पर जोर

डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति

“शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।”

About The Author

Post Comments

Comments