भीतरगांव ब्लांक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता

कानपुर ग्रामीण।

घाटमपुर क्षेत्र अंतर्गत खंड विकास भीतरगांव स्थिति संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसिलिंग का कार्य क्रम आयोजित किया गया,, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ हरि ओम् सिंह,, एवं समेकित शिक्षा जिला समन्वयक डिंपल रानी,के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी अन्तिमा पटेल,, के संरक्षण में संपन्न हुआ, इसमें करीब 50 दिव्यांग बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया,,

कार्यक्रम के दौरान शासन से प्राप्त दिशा निर्देशो के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी गई,, दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षा, उनके बेहतर विकास के लिए सुझाव साझा किए गए,, अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों की जरूरतों को समझते हुए, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है,, खंड शिक्षा अधिकारी अन्तिमा पटेल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ मित्रवत और सहयोगात्मक व्यवहार करना चाहिए,, उन्हें प्रेम, सम्मान और प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए,, ताकि दिवंगता उनके लिए बाधा न बने ,, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा बने,,,इस दौरान पवन पटेल,,अरसद मजीर, नवीन कुमार, स्वतन्त्र कुमार,चेतन सिंह,राजन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार