संविधान दिवस पर कानपुर जोनल कार्यालय में पुलिसकर्मियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को कानपुर जोनल पुलिस कार्यालय में संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर को कानपुर जोनल पुलिस कार्यालय में संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टॉफ ऑफिसर/अपर पुलिस अधीक्षक रत्ना पाण्डेय ने जोनल कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया तथा संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।
 
 
 इस अवसर पर रत्ना पाण्डेय ने संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने के साथ प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना हमारा संवैधानिक संकल्प है।
 
उन्होंने नागरिकों को प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्रदान करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों, आदर्शों और सिद्धांतों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करने का संकल्प लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें