योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसर

कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त शिक्षा, नामांकन 72 हजार से बढ़कर 88 हजार के पार; स्मार्ट क्लास और आधुनिक प्रयोगशालाओं से संवर रहा भविष्य

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) का शैक्षिक ढांचा लगातार विस्तारित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में अब छात्राओं को कक्षा छह से 12 तक निःशुल्क शिक्षा के साथ सुरक्षित आवासीय सुविधा और आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, विद्यालयों में छात्राओं का नामांकन 72,680 से बढ़कर 88,248 तक पहुंच गया है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के कारण किसी भी बेटी की पढ़ाई बाधित न होने देना है।

कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त शिक्षा

पहले इन विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक पढ़ाई की सुविधा थी, लेकिन अब छात्राओं को कक्षा 12 तक शिक्षा दी जा रही है। इससे आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ने की आशंका वाली छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। छात्रवृत्ति का भुगतान भी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे सहायता राशि सीधे पात्र छात्राओं के खातों में पहुंच रही है।

स्मार्ट क्लास और आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा

एकमा में प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई खेती की तकनीकी जानकारी Read More एकमा में प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई खेती की तकनीकी जानकारी

विद्यालयों में भवनों के सुदृढ़ीकरण के साथ सुरक्षित आवासीय परिसर और छात्रावास की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। छात्राओं को पौष्टिक भोजन और देखभाल के साथ बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर है। स्मार्ट क्लास और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) लैब के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, एस्ट्रोनॉमिकल लैब से छात्राओं में विज्ञान और खगोल विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास हो रहा है।

आरटीआई में देरी पर तीन पूर्व एसडीएम पर 25 हजार रुपये का जुर्माना Read More आरटीआई में देरी पर तीन पूर्व एसडीएम पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं में बना रहीं पहचान

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सिताबदियारा निवासी पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह ने भोजपुरी समाज सेवा समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की Read More राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सिताबदियारा निवासी पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह ने भोजपुरी समाज सेवा समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की

केजीबीवी की छात्राएं अब पढ़ाई के साथ खेल, चिकित्सा, तकनीक और रक्षा सेवाओं में भी आगे बढ़ रही हैं। कुछ छात्राओं ने क्रिकेट में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है, वहीं नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त किए हैं। यूपीएससी, यूपीपीसीएस, लेखपाल और शिक्षक भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाली छात्राएं भी अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। कंप्यूटर शिक्षा, कोडिंग और डिजिटल कौशल के माध्यम से उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

एनसीसी और स्काउट-गाइड से विकसित हो रही नेतृत्व क्षमता

छात्राओं को शिक्षा के साथ सामाजिक और सामूहिक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है। एनसीसी, स्काउट-गाइड, वाद-विवाद और अन्य कार्यक्रमों के जरिए उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

“कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को कक्षा छह से 12 तक निःशुल्क शिक्षा, सुरक्षित आवासीय वातावरण और आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्मार्ट क्लास, आईसीटी और एस्ट्रोनॉमिकल लैब के साथ छात्रवृत्ति, खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं के अवसर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर बेटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करे।”

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें