फीचर्ड
राजनीति
भारत
डॉ. रामरतन बनर्जी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
दिवंगत चिकित्सक के आवास पहुंचकर परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, व्यक्त की शोक संवेदना
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दीवान बाजार स्थित आवास पर पहुंचकर वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रामरतन बनर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. बनर्जी का बीते दिनों निधन हो गया था। वह होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रूप कुमार बनर्जी के पिता थे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत डॉ. रामरतन बनर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
#YOGIADITYANATH #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशसमाचार #UttarPradeshNews #योगीआदित्यनाथ #श्रद्धांजलि #FamilySupport #Tribute #CMYogi #मुख्यमंत्रीयोगी #Condolence #शोकसंवेदना #GorakhpurNews #गोरखपुरसमाचार #DrRamratanBanerjee #डॉरामरतनबनर्जी #HomeopathyDoctor #होम्योपैथचिकित्सक #Gorakhpur #गोरखपुर #MedicalCommunity #चिकित्सकसमाज #परिवारकोसांत्वना #Gorakhnath #गुरुगोरखनाथ


Comments