विशुनपुर बढ़हरा में शक्ति केंद्र चौपाल कार्यक्रम आयोजित

विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत ब्लॉक भनवापुर , भाजपा मंडल बिस्कोहर के ग्राम विशुनपुर बढ़हरा में आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल कार्यक्रम पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने संबोधित किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) ।
 
विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अंतर्गत ब्लॉक भनवापुर , भाजपा मंडल बिस्कोहर के ग्राम विशुनपुर बढ़हरा में आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल कार्यक्रम पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने संबोधित किया।
 
 इस दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया 
 
चौपाल को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से आमजन को लाभ मिल रहा है। 
 
इस  दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार कसौधन, प्रधान  प्रशासक संतराम भारती, प्रधान प्रशासक शिव कुमार गिरी, जय प्रकाश पाण्डेय, लालजी शुक्ला, मोनू श्रीवास्तव, खेमराज यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
 
 
;

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें