मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बलरामपुर, 29 अक्टूबर।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के दौरान पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, कस्बों और विद्यालयों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
अपर पुलिस अधीक्षक एवं मिशन शक्ति अभियान के नोडल प्रभारी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट तथा गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने बाल विवाह और दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए इनके खिलाफ बने कानूनों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अलावा थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त कर सकें। पुलिस टीमों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए।
बलरामपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। इस दिशा में जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
uttar pradesh police balrampur news women empowerment महिला सुरक्षा जागरूकता Women Safety Awareness cyber crime awareness साइबर अपराध जागरूकता Mission Shakti campaign महिला हेल्पलाइन 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 विशाल पाण्डेय #SwatantraPrabhat घरेलू हिंसा जागरूकता पुलिस हेल्पलाइन 112 Digital Arrest Awareness बलरामपुर मिशन शक्ति अभियान मिशन शक्ति फेज 6.0 बालिका सशक्तीकरण मार्तण्ड प्रकाश सिंह वूमेन पावर लाइन 1090 डिजिटल अरेस्ट से बचाव दहेज प्रथा रोकथाम बाल विवाह निषेध Women Helpline India Child Safety Campaign


Comments