राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सिताबदियारा निवासी पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह ने भोजपुरी समाज सेवा समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की

समाज सेवा का लिया संकल्प, समिति के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार पर दिया जोर; बेंगलुरु में 15-16 नवंबर को होगा भव्य छठ पूजा महोत्सव

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

छपरा/बेंगलुरु। भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि.) बेंगलुरु की एक विशेष बैठक समिति के इंदिरानगर स्थित प्रधान कार्यालय में संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 एवं 16 नवंबर 2026 को नंदन फुटबॉल ग्राउंड, ऑस्टिन टाउन, बेंगलुरु में आयोजित होने वाले भव्य छठ पूजा महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की खास उपलब्धि बिहार के छपरा जिले के सिताबदियारा निवासी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह द्वारा समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण करना रहा।

सात नदियों के नाम पर बनाए जाएंगे भव्य घाट:

बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन ने बताया कि इस वर्ष छठ पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों की संख्या बढ़ाकर सात की जाएगी। इन घाटों का नाम गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, गोदावरी, कृष्णा एवं नर्मदा नदियों के नाम पर रखा जाएगा। सभी घाटों का निर्माण एक समान स्वरूप में किया जाएगा। घाटों पर नया लाल कार्पेट बिछाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही जूता-चप्पल स्टैंड एवं रात्रि भोजन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।समाज सेवा का लिया संकल्प, समिति के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार पर दिया जोर; बेंगलुरु में 15-16 नवंबर को होगा भव्य छठ पूजा महोत्सव

गुडविल मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. मनोज तिवारी के सौजन्य से महोत्सव स्थल पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

केशरी, छित्रवलिया व हुस्सेपुर में धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस Read More केशरी, छित्रवलिया व हुस्सेपुर में धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस

वहीं, त्यागी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक त्यागी के सौजन्य से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुंबई की प्रसिद्ध गायिका श्रेया सिंह तथा भजन गायक अजय सिंह की टीम द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में अलर्ट Read More चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में अलर्ट

भगवान भास्कर एवं छठी मैया की होगी भव्य आरती:

लोक शिकायत अधिनियम से सुनीता देवी को मिला न्याय, सरकारी सड़क की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त Read More लोक शिकायत अधिनियम से सुनीता देवी को मिला न्याय, सरकारी सड़क की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

समिति की महामंत्री सुनीता पांडेय के नेतृत्व में 15 नवंबर, रविवार को संध्या अर्घ्य के उपरांत भगवान भास्कर एवं छठी मैया की भव्य आरती आयोजित की जाएगी। इसके लिए समिति की ओर से पीतल की थालियों एवं दीपकों की व्यवस्था की गई है। आरती में शामिल होने वाली समिति की महिला सदस्यों के लिए सांस्कृतिक एकरूपता एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए सूरत से एक ही डिजाइन की सिल्क साड़ियां मंगाई जा रही हैं।

समिति के महासचिव ललितेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि छठ पूजा महोत्सव के अवसर पर बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन एवं शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एन. ए. हारिस तथा रियल एस्टेट अथॉरिटी के चेयरमैन राकेश सिंह द्वारा समिति के नए आजीवन सदस्यों को स्मृति चिह्न एवं सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम:

समिति के सचिव गिरिश चंद्र पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए घाटों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। गंगा एवं यमुना घाट में प्रवेश पहचान पत्र एवं विशेष पास के माध्यम से होगा, जबकि अन्य घाट आम श्रद्धालुओं के लिए सामान्य रूप से खुले रहेंगे। एक घाट के भर जाने के बाद ही अगले घाट को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा, ताकि भीड़ का व्यवस्थित संचालन किया जा सके।

महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल, एसआईएस के सुरक्षा कर्मियों एवं बाउंसरों की तैनाती की जाएगी। इस वर्ष सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी छठ पूजा अध्यक्ष राजेश सिंह सिकरवार को तथा प्रबंधन की जिम्मेदारी संजय भारती को सौंपी गई है। पूजा उपाध्यक्ष सरोज कुमार सहित अन्य पूजा प्रबंधकों को घाटों पर विशेष निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

महोत्सव स्थल पर किसी भी प्रकार की आतिशबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। पटाखे, विस्फोटक सामग्री एवं अस्त्र-शस्त्र लेकर पूजा स्थल में प्रवेश निषिद्ध रहेगा। पूर्व सेनानायक जे. पी. सिंह, यू. पी. शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता विमल पांडेय एवं सुनील कुमार को पटाखा नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति के कोषाध्यक्ष जे. बी. सिंह, सह-कोषाध्यक्ष गगनेश मिश्र तथा सुनील झा, सोनू झा एवं ललित झा को छठ पूजा महोत्सव के आयोजन के लिए धन संग्रह की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सारण के सिताबदियारा निवासी पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ने ग्रहण की आजीवन सदस्यता:

बेंगलुरु की बैठक के दौरान बिहार के सारण जिले के सिताबदियारा निवासी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित पूर्व पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह ने भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि.) बेंगलुरु की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। रामनाथ सिंह प्रसिद्ध समाजसेवी एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि इस अवसर पर रामनाथ सिंह ने आजीवन समाज सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने भोजपुरी समाज सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए समिति के कार्यक्षेत्र को अन्य राज्यों में भी विस्तारित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

समिति की ओर से आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वाले श्यामानंद पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी अनीता पांडेय तथा एकमा के गंजपर निवासी समाजसेवी योगेन्द्र शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी छठ पूजा महोत्सव को भव्य, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छठ महापर्व के आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें