फीचर्ड

फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्या उपासना मरांडी

खेल भावना से खेलें खेल, इससे शारीरिक व मानसिक क्षमता में होती है वृद्धि : उपासना

Abhinav Shukla Picture
Published On

पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:- 
 
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत डोमनगाड़िया पंचायत के बनडिगा फुटबॉल मैदान में सोना संथाल क्लब, बनडिगा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेला गया। फाइनल प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो केंद्रीय कमेटी की सदस्या उपासना मरांडी ने फुटबॉल को उछालकर किया।
 
फाइनल मुकाबला राजापुर एफसी और लुखीराम टीम के बीच खेला गया, जिसमें राजापुर एफसी ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने विजेता टीम को 30 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खेलों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की खेल प्रोत्साहन नीति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
 
उन्होंने लोगों से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की भी अपील की।
 
मौके पर जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, पंचायत के मुखिया सुभाष हेमब्रम, सुमनलता, अध्यक्ष बेटका मरांडी, सुदामा मुर्मू, सुनीराम सोरेन, नागेंद्र मुर्मू सहित झामुमो के अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार