फीचर्ड
राजनीति
भारत
करवाचौथ के पावन पर्व पर जहां कार्यरत महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया ।उसी खुशी में महिलाओं द्वारा बाजारों से खरीददारी करते हुए।
सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे उत्तराखंड में जहां करवा चौथ के पावन पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की कामकाजी महिलाओं को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर बड़ी राहत दी है।
स्थान। नैनीताल उत्तराखंड।
ललित जोशी संवाददाता नैनीताल।
नैनीताल।
सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे उत्तराखंड में जहां करवा चौथ के पावन पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की कामकाजी महिलाओं को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर बड़ी राहत दी है।
वही अवकाश घोषित होने के बाद सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए निर्जला ब्रत रखती हैं और बाजारों से समान की खरीदारी करने में देखी जा सकती हैं।
इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कल गुरुवार यानी 29 अक्टूबर 2026 को सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सभी शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इधर छुट्टी की घोषणा के बाद बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखे जाने वाले निर्जला व्रत को लेकर महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह है।
सरोवर नगरी नैनीताल की बाजार भी रंग-बिरंगी रोशनी और शृंगार के सामान से पट गए हैं। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
इस दिन महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। त्योहार को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। महिलाएं पूजा की तैयारी करने के साथ ही पारंपरिक परिधान और शृंगार भी करती हैं। अगर कहा जाए और देखा जाये तो किसी भी त्यौहार में अब कोई रौनक सी नहीं दिखाई देती है। बाजार सज कर तैयार है पर ग्राहकों की कमी देखी जा रही है।
uttarakhand news #SwatantraPrabhat सुहागिन महिलाओं का व्रत Karwa Chauth 2026 Karwa Chauth Shopping नैनीताल करवा चौथ 2026 उत्तराखंड महिला अवकाश करवा चौथ सार्वजनिक अवकाश नैनीताल बाजार समाचार निर्जला व्रत करवा चौथ उत्तराखंड सरकारी आदेश महिला कर्मचारियों की छुट्टी करवा चौथ खरीदारी शृंगार सामग्री बाजार पति की दीर्घायु की कामना चंद्र दर्शन और व्रत नैनीताल त्योहार की रौनक बाजार में ग्राहकों की कमी करवा चौथ पूजा तैयारियां Nainital News Uttarakhand Women Holiday Married Women Fasting Nainital Market Update Public Holiday Uttarakhand Festival Market Trends


Comments