मऊ को 5.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, तीन कार्यों का लोकार्पण

मड़ैया घाट और विसर्जन घाट का होगा विकास, रामलीला मैदान का भी हुआ सुंदरीकरण; ए.के. शर्मा ने पांच साल के कार्यकाल का रखा लेखा-जोखा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार देर रात मऊ में 5.31 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई तीन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें मड़ैया घाट और विसर्जन घाट का नवनिर्माण तथा रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग और सुंदरीकरण का कार्य शामिल है। इस अवसर पर मंत्री ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में मऊ में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा भी जनता के सामने रखा और विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

मंत्री ए.के. शर्मा ने तीनों परियोजनाओं के लोकार्पण पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान महादेव की कृपा और मऊ की जनता के स्नेह व सहयोग से पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं। मऊ को विकास के नए मॉडल के रूप में स्थापित करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से जनपद की तस्वीर बदलने का प्रयास जारी है।

पांच वर्षों के विकास कार्यों का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

मंत्री ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विवरण विकास पुस्तिका के माध्यम से जनता के सामने रखा। इसका विमोचन कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने किया। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत किए गए कार्यों का हिसाब देना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। इसी भावना के साथ वह हर वर्ष 26 जनवरी को भी अपने वार्षिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते रहे हैं। पुस्तिका को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने की जानकारी देते हुए उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे।

महादेव घाट को बताया मऊ की सामूहिक विरासत

ए.के. शर्मा ने मऊ महादेव घाट के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से जनसहयोग और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से इसका निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 50 देशों की यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के पर्यटन स्थलों को देखा है। मऊ महादेव घाट भी एक विशिष्ट और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है। इस घाट पर किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिखवाया गया, क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे मऊ के लोगों की सामूहिक विरासत है। उन्होंने कहा कि घाट का विकास भगवान महादेव के प्रति आस्था और सेवा भावना से प्रेरित होकर कराया गया है।

अंडा-मुर्गे की दुकान में ब्राउन शुगर का कारोबार, 100 ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार Read More अंडा-मुर्गे की दुकान में ब्राउन शुगर का कारोबार, 100 ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार

धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री ने कुल 531.50 लाख रुपये की लागत से कराए गए तीन कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 260.27 लाख रुपये की लागत से मड़ैया घाट का नवनिर्माण, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 247.42 लाख रुपये से विसर्जन घाट का निर्माण और 23.81 लाख रुपये से रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग व सुंदरीकरण का कार्य शामिल है।

सरकारी अस्पतालों को बेडशीट, पिलो कवर और गॉज-बैंडेज उपलब्ध कराएंगे हथकरघा निगम व यूपिका Read More सरकारी अस्पतालों को बेडशीट, पिलो कवर और गॉज-बैंडेज उपलब्ध कराएंगे हथकरघा निगम व यूपिका

उन्होंने कहा कि शहर का विकास केवल सड़कों, भवनों और घाटों के निर्माण तक सीमित नहीं है। वहां के लोगों की सोच, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना भी शहर की पहचान बनाते हैं। घाटों का विकास धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास है। इसी उद्देश्य से विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग अपनी परंपराओं और विरासत से जुड़े रहें।

सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लें संकल्प: केशव मौर्य Read More सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लें संकल्प: केशव मौर्य

सांस्कृतिक संध्या में छठ गीतों और ब्रज की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। अलका पहाड़िया की टीम ने छठ गीतों और अन्य मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं मथुरा से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण नृत्य और फूलों की होली के माध्यम से ब्रज संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। पूरे आयोजन में भक्ति, संगीत और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन विनीता जौहरी ने किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें