अंडा-मुर्गे की दुकान में ब्राउन शुगर का कारोबार, 100 ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार

भीमपुर के जिबछपुर बाजार में पुलिस की छापेमारी, 15,770 रुपये नकद भी बरामद

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिबछपुर बाजार में पुलिस ने अंडा-मुर्गे की दुकान में छापेमारी कर 100 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15,770 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. हकीम साफी के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को भीमपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि जिबछपुर बाजार स्थित मो. हकीम साफी की अंडा-मुर्गे की दुकान में स्मैक की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने दुकान में छापेमारी कर तलाशी ली, जहां से 100 ग्राम ब्राउन शुगर और 15,770 रुपये नकद बरामद किए गए।अंडा-मुर्गे की दुकान में ब्राउन शुगर का कारोबार, 100 ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार

डीएसपी ने बताया कि इस मामले में भीमपुर थाना कांड संख्या 180/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े संभावित तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बार एसोसिएशन सितारगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ Read More बार एसोसिएशन सितारगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली गोपनीयता की शपथ

About The Author

Post Comments

Comments