काव्य गोष्ठी में गूंजा संदेश—‘रावण अभी मरा नहीं है’

ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में कवियों ने रचनाओं के जरिए सामाजिक बुराइयों पर किया प्रहार

हर्षिता यादव  Picture
Published On

बरेली। श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्याधाम की बरेली इकाई की ओर से सोमवार शाम गूगल मीट पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। ‘रावण अभी मरा नहीं है’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में कवि-कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों, अनाचार और मानवीय विकारों पर प्रहार किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अलका रानी गुप्ता की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद एक दर्जन से अधिक रचनाकारों ने गीत, सवैया, छंद और अन्य काव्य विधाओं के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। कवियों ने संदेश दिया कि दशहरे पर रावण का पुतला जलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर मौजूद बुराइयों का भी अंत करने का प्रयास करना चाहिए।

गोष्ठी में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल चक्रवर्ती मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय प्रभारी बीना गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का संचालन संस्था की बरेली इकाई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार एसके कपूर ‘श्रीहंस’ ने किया।

करीब दो घंटे चली गोष्ठी में गजेंद्र पाल सिंह, राजबाला ‘धैर्य’, रंजीता नागपाल, दीपक मुखर्जी ‘दीप’, कवि-पत्रकार गणेश ‘पथिक’, मनोज सक्सेना ‘मनोज’, राजकुमार अग्रवाल ‘राज’, लक्षेश्वर राजू और विश्वानिदेव अग्रवाल सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। भक्ति, अध्यात्म और समसामयिक मुद्दों पर आधारित रचनाओं को श्रोताओं की सराहना मिली।

आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा Read More आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा

इस अवसर पर अशोक गोयल चक्रवर्ती ने बताया कि संस्था जम्मू-कश्मीर में भी काव्य गोष्ठी आयोजित कर चुकी है। भविष्य में नेपाल सहित पड़ोसी देशों में साहित्यिक चेतना के प्रसार की योजना है। अंत में लक्षेश्वर राजू ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया और उनकी प्रस्तुतियों की संक्षिप्त समीक्षा कर उत्साहवर्धन किया।

राम अनुज धर द्विवेदी को मिली ‘सोन रत्न’ की मानद उपाधि Read More राम अनुज धर द्विवेदी को मिली ‘सोन रत्न’ की मानद उपाधि

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें