घर में आग लगने से गेहूं भूसा खाक, मवेशी झुलसे
फिलहाल आग कैसे लगी इसका अभी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
कोंच(जालौन)- बोहरा गांव स्थित एक कच्चे घर में आग की घटना में गेहूं और भूसा जलकर नष्ट हो गया, मौके पर बंधी भैंस और बकरी भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। जानकारी के अनुसार, कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोहरा निवासी किसान भगवान सिंह परिहार अपने पशुओं के लिए कच्चा घर बनाए हुए है। मंगलवार की सुबह अचानक घर में आग लग गई।
आग की ऊंची लपटें और धुआं का गुबार देख मौके पर अफरा तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी आग नहीं बुझी तो फायर सब स्टेशन कोंच को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई तब तक घर में रखा 10 कुंतल गेहूं और 4 कुंतल भूसा समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
मौके पर बंधी एक भैंस और बकरी भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। पीड़ित भगवान सिंह ने आर्थिक नुकसान को लेकर सरकारी इमदाद दिलाए जाने की मांग प्रशासन से की है। फिलहाल आग कैसे लगी इसका अभी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
#RuralNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #FireBrigade #FireIncident #FarmerNews #जालौन #JalaunNews #KonchNews #उत्तर प्रदेश समाचार #कोंच #बोहरा गांव #घर में आग #गेहूं जलकर खाक #भूसा जलकर नष्ट #मवेशी झुलसे #किसान भगवान सिंह परिहार #कैलिया थाना #दमकल विभाग #फायर ब्रिगेड कोंच #अग्निकांड #किसान को नुकसान #सरकारी मुआवजा #ग्रामीण समाचार #HouseFire


Comments