डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी किया अवलोकन

Abhinav Shukla Picture
Published On

अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को तहसील गौरीगंज परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) की बाह्य सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील गौरीगंज परिसर स्थित वेयर हाउस में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी, गौरीगंज, तिलोई एवं जगदीशपुर की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रखी गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखी जाएं।
 
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया तथा निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और वेयर हाउस की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध प्रभावी ढंग से संचालित रहें। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें