समाजवादी व्यापार सभा के महानगर कोषाध्यक्ष बने सुभाष चंद्र गुप्ता
समाजवादी व्यापार सभा, महानगर प्रयागराज की ओर से सुभाष चंद्र गुप्ता को महानगर कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
समाजवादी व्यापार सभा, महानगर प्रयागराज की ओर से सुभाष चंद्र गुप्ता को महानगर कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। समाजवादी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता (गोलू) ने 25 अक्टूबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से इसकी घोषणा की।मनोनयन पत्र के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश व्यापार सभा के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की संस्तुति पर नैनी बाजार निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने उम्मीद जताई कि सुभाष चंद्र गुप्ता अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी, लगन और जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही व्यापारियों के हितों की रक्षा करने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाजवादी व्यापार सभा को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।
सुभाष चंद्र गुप्ता के महानगर कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने शुभकामनाएं दी। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष पीर मोहम्मद अजहर, सत्य गोपाल यादव, धीरू यादव, अजय यादव गौरे, प्रेम प्रकाश जायसवाल,अजय गुप्ता आदि रहे।
samajwadi vyapar sabha Naini Prayagraj News नैनी प्रयागराज समाचार अखिलेश यादव political appointment समाजवादी पार्टी प्रयागराज Samajwadi Party news #SwatantraPrabhat समाजवादी व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल सुभाष चंद्र गुप्ता महानगर कोषाध्यक्ष मनोनयन अमित गुप्ता गोलू नैनी बाजार व्यापारी व्यापारियों के हित व्यापार सभा संगठन प्रयागराज व्यापार समाचार संगठनात्मक नियुक्ति पीर मोहम्मद अजहर सत्य गोपाल यादव धीरू यादव अजय यादव गौरे प्रेम प्रकाश जायसवाल Subhash Chandra Gupta Prayagraj Business News


Comments