पशु आरोग्य मेले में पशुपालकों को  जागरूक किया गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
 
नगर पंचायत के मस्जिदिया में  सोमवार  को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पशुपालकों को पशुओं के उपचार के लिए निःशुल्क दवाएं वितरित की गई। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और बीमारियों से बचाव के संबंध में पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। पशुपालन से जुड़े लोगों को पशुओं की देखभाल में सावधानी बरतने तथा बीमार होने पर उचित चिकित्सा सहायता लेने की जानकारी दी गई।
 
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भाजपा मंडल अध्यक्ष इटवा   कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार पशुपालको को बेहतर सुविधा के लिए उनके पशुओं के  उपचार के शिविर आयोजित कराया जाता है आयोजित पशु आरोग्य मेलेका उद्देश्य पशुपालकों को पशु चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ना, पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद पशुपालकोको उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
 
 इस  दौरान विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार विश्वकर्मा ,जेपी सिंह,  ईश्वर दत्त पांडे,  प्रभु शंकर यादव, बिजेंद्र दुबे, जसवंत दुबे,  सोनू यादव, आनंद कुमार विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें