20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया भूमिपूजन
विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के ब्लॉक खुनियांव अंतर्गत भाजपा मंडल खुनियांव के ग्राम डड़वा में समाज कल्याण विभाग की ओर से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने भूमिपूजन किया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर) ।
विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के ब्लॉक खुनियांव अंतर्गत भाजपा मंडल खुनियांव के ग्राम डड़वा में समाज कल्याण विभाग की ओर से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने भूमिपूजन किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है।
डॉ. सतीश द्विवेदी ने इस सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ-साथ लोगों के दैनिक आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों को भी सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम के उपरांत ग्राम डड़वा में आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल में डॉ. सतीश द्विवेदी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान स्थानीय विकास, जनसमस्याओं और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने क्षेत्रवासियों की बातों को सुना और विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
डॉ द्विवेदी ने कहा की भाजपा सरकार ने विधानसभा इटवा में 2017 से 2022 राजकीय पॉलिटेकिनिक आई टी आई कॉलेज गौरा घाट का पुल राजकीय डिग्री कॉलेज राजकीय इंटर कालेज इटवा बांसी रोड स्टेट हाइवे दो- दो नगर पंचायत इटवा और बिस्कोहर सहित विकास कार्यों की चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खुनियाव राजेश पांडेय महेंद्र अग्रहरि, बालमुकुंद पांडेय, उपेन्दर पांडेय, संदीप प्रजापति, संतोष अग्रहरि, राधेश्याम चौंहान, राजकिशोर पाठक, पूजा पांडेय जनार्दन दुबे, बलिराज यादव, आल्हा गौतम अमरमणि दूबे, सुनील पांडेय, राजन पांडेय रत्न, माधव पांडेय, आदर्श पाठक मनोज पांडेय उपस्थित रहें।
uttar pradesh news siddharthnagar news बिस्कोहर नगर पंचायत Rural Road Construction खुनियांव ब्लॉक ग्रामीण सड़क विकास Itwa news #SwatantraPrabhat डॉ. सतीश द्विवेदी Satish Dwivedi भाजपा विकास कार्य इटवा डड़वा सड़क निर्माण सिद्धार्थनगर विकास कार्य भाजपा मंडल खुनियांव डड़वा गांव सड़क 20 लाख रुपये की सड़क सड़क निर्माण भूमिपूजन शक्ति केंद्र चौपाल इटवा विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण संपर्क मार्ग उत्तर प्रदेश विकास समाचार राजकीय पॉलिटेक्निक आईटीआई कॉलेज गौरा घाट राजकीय डिग्री कॉलेज इटवा बांसी रोड


Comments