सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना की तैयारियों की डीएम वैभव श्रीवास्तव ने की समीक्षा, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

सभी कोषांगों को समय पर तैयारी पूरी करने के डीएम ने दिए निर्देश

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

छपरा (सारण)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के तहत मंगलवार, 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रमुख कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मतगणना की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं और विभिन्न कोषांगों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं और अन्य इंतजामों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। मतगणना कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी तत्परता से कार्य करने को कहा गया।

बैठक में विधि-व्यवस्था कोषांग की समीक्षा के दौरान मतगणना के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं, खान-पान कोषांग को मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए समुचित खान-पान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

कार्मिक कल्याण कोषांग के तहत प्रतिनियुक्त कर्मियों की सुविधाओं और कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्मिक कोषांग को मतगणना कार्य के लिए आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा वज्रगृह कोषांग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए वज्रगृह की सुरक्षा और मतगणना से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

अंडा-मुर्गे की दुकान में ब्राउन शुगर का कारोबार, 100 ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार Read More अंडा-मुर्गे की दुकान में ब्राउन शुगर का कारोबार, 100 ग्राम स्मैक के साथ दुकानदार गिरफ्तार

जिला पदाधिकारी ने सभी कोषांगों को अपने निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने तथा किसी भी तरह की कमी को समय रहते दूर करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन के अनुसार, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : उर्मिला गुप्ता Read More मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : उर्मिला गुप्ता

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें