सारण में जनता दरबार में 44 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश

भूमि और राजस्व से जुड़े सबसे अधिक मामले पहुंचे, अन्य विभागों की शिकायतों पर भी होगी कार्रवाई

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

छपरा (सारण)। आमलोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय में आयोजित ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 44 लोगों की फरियाद सुनी। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आमलोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। सोमवार को आयोजित जनता दरबार में सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे।भूमि और राजस्व से जुड़े सबसे अधिक मामले पहुंचे, अन्य विभागों की शिकायतों पर भी होगी कार्रवाई

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा, सिविल सर्जन कार्यालय, भू-अर्जन, आपदा प्रबंधन, नगर निगम और थाना से जुड़े मामले भी सामने आए। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन के अनुसार, सबका सम्मान, जीवन आसान की भावना के तहत जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आमलोगों की शिकायतों की सुनवाई कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मतदाता सूची में मामूली त्रुटियों पर नहीं रोका जाएगा मतदान, पात्र मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग Read More मतदाता सूची में मामूली त्रुटियों पर नहीं रोका जाएगा मतदान, पात्र मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें