रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष और डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं की आंतरिक परीक्षा शुरू

प्रशिक्षुओं को नियमित अध्ययन करने और अपनी शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा (सारण)। रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में सोमवार से आंतरिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा में बीएड सत्र 2025-27 के द्वितीय वर्ष, बीएड सत्र 2026-28 के प्रथम वर्ष तथा डीएलएड सत्र 2025-27 के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शामिल हुए। कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। प्रशिक्षुओं ने भी परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखते हुए कॉलेज प्रशासन का सहयोग किया।

आंतरिक परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक प्रगति, विषयों के प्रति उनकी समझ और अध्ययन के स्तर का मूल्यांकन करना है। इसके माध्यम से प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक कमजोरियों की पहचान कर उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है। कॉलेज के शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को अनुशासन के साथ परीक्षा में शामिल होने तथा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने कहा कि आंतरिक परीक्षा प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नियमित अध्ययन करने और अपनी शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया।

वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय मिश्रा ने आंतरिक परीक्षा को प्रशिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए प्रशिक्षुओं को आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और विषयों की गहन समझ के माध्यम से प्रशिक्षु परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय कर्मी अनूप कुमार, नागेंद्र कुमार सिंह, ट्रस्टी राजीव कुमार शर्मा, हरिशंकर सिंह, अजीत कुमार, संतोष सिंह, दीपक सिंह उर्फ चुल्लू सिंह, ठाकुर सिंह आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

छाती पर कलश रख नौ दिन तक की माता की आराधना, घर लौटने के बाद 35 वर्षीय महिला की मौत Read More छाती पर कलश रख नौ दिन तक की माता की आराधना, घर लौटने के बाद 35 वर्षीय महिला की मौत

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें