सार्थक बिंद परिवार एनसीआर की छठी बैठक संपन्न 

शिक्षा से समाज को मिलेगी नई दिशा, एकजुटता से होगा समाज का विकास

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

 मीरजापुर।

मीरजापुर।नई दिल्ली। रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को ‘बिंद परिवार दिल्ली एनसीआर’ की ओर से छठी महत्वपूर्ण बैठक एवं सामाजिक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नई दिशा देना, आपसी सहयोग बढ़ाना, विचारों का आदान-प्रदान करना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।

 

पीएम किसान सम्मान निधि में फरेब कर धन की हेराफेरी में तीन गिरफ्तार Read More पीएम किसान सम्मान निधि में फरेब कर धन की हेराफेरी में तीन गिरफ्तार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद जी तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वीआईपी पार्टी के संस्थापक श्री मुकेश सहनी जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख समाजसेविका श्रीमती रीना बिंद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री महेंद्र बिंद, अपर जिला न्यायाधीश श्री शेष बहादुर निषाद, श्री जीलाजीत बिंद (जॉइंट कमिश्नर), श्री अम्बरीश बिंद (अपर आयुक्त, वित्त) तथा श्रीमती प्रज्ञा जी (सहायक आयुक्त, उद्योग) सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज Read More वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा को सामाजिक उत्थान का आधार बताते हुए समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

बैंक से रुपये लेकर भागने के मामले में दो बाल अपचारी हिरासत में, 16 हजार रुपये और बाइक बरामद Read More बैंक से रुपये लेकर भागने के मामले में दो बाल अपचारी हिरासत में, 16 हजार रुपये और बाइक बरामद

 

मुख्य अतिथि श्री मुकेश सहनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है। ऐसे में समाज को भी समय के साथ तेजी से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि उन्हें अगले दस वर्षों तक और कार्य करने का अवसर मिलता है, तो समाज के लोगों ने उनसे जो उम्मीदें लगाई हैं, उन्हें वे हकीकत में बदलने का प्रयास करेंगे।

 

वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार बिंद जी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। नेल्सन मंडेला के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा दुनिया को बदलने की ताकत रखती है।

 

उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि यदि समाज को दुखों और पिछड़ेपन से मुक्ति पानी है, तो उसे संघर्ष करना होगा। लेकिन संघर्ष से पहले शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा के बिना अपने अधिकारों की लड़ाई प्रभावी ढंग से लड़ना कठिन है।

 

डॉ. विनोद कुमार बिंद जी ने आगे कहा कि अक्सर राजनीति को सभी समस्याओं के समाधान की चाबी माना जाता है, लेकिन उस चाबी का सही इस्तेमाल करने के लिए ज्ञान और समझ जरूरी है। शिक्षा ही समाज को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है और विकास की राह प्रशस्त करती है।

 

कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज कुमार बिंद जी एवं श्री दान बहादुर बिंद जी ने किया। इस सामाजिक समागम में कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, भदोही, प्रयागराज, मीरजापुर, चंदौली, बिहार सहित विभिन्न राज्यों एवं जिलों से समाज के लोग शामिल हुए।

 

इस अवसर पर सार्थक फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री यशवंत कुमार बिंद, महासचिव श्री सुनील कुमार बिंद, राष्ट्रीय संरक्षक श्री जी. कुमार बिंद, राष्ट्रीय संरक्षक श्री यज्ञ नारायण बिंद, राष्ट्रीय संरक्षक श्री बृजेश कुमार बिंद तथा राष्ट्रीय संयोजक श्री सीताराम बिंद सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

 

इस अवसर पर श्री उर्देश कुमार बिंद, श्री राम सिंह बिंद, प्रमोद बिंद , सी ए गौरी शंकर रैकवार सूरज कुमार बिंद, वीरेंद्र कुमार बिंद , चंदन कुमार बिंद, राकेश कुमार बिंद, विपिन कुमार बिंद, महर्षि कुमार बिंद , भूपेंद्र कुमार बिंद,सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को स्मृति चिह्न एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सार्थक बिंद परिवार एनसीआर की छठी बैठक संपन्न

बैठक में शिक्षा, सशक्तीकरण, रोजगार और आपसी सहयोग के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

सार्थक बिंद परिवार एनसीआर की छठी बैठक संपन्न

कार्यक्रम का मूल संदेश रहा कि शिक्षित, संगठित और एकजुट समाज ही प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सकता है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें