एकमा में प्रखंड स्तरीय वासंतिक (रबी) कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई खेती की तकनीकी जानकारी

पराली नहीं जलाने व प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया गया जोर, किसानों के बीच हुए उपादान वितरण

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा (सारण)। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), सारण के तत्वावधान में एकमा प्रखंड में वासंतिक (रबी) महोत्सव-2026 के तहत प्रखंडस्तरीय कार्यशाला सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को रबी फसलों की खेती, जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक जितेंद्र कुमार वर्मा ने किसानों से फसल अवशेष यानी पराली नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। खेती की लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की पद्धतियों को अपनाने पर ध्यान देना चाहिए।पराली नहीं जलाने व प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया गया जोर, किसानों के बीच हुए उपादान वितरण

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि समन्वयक राजेश कुमार विकल ने जलवायु अनुकूल खेती के तहत मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों का संतुलित एवं नियंत्रित इस्तेमाल करने की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही खेती में उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करने और कृषि पद्धतियों में आवश्यक सुधार लाने पर जोर दिया।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजकुमार चौरसिया ने कृषि विभाग और आत्मा के माध्यम से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं, किसान परिभ्रमण कार्यक्रमों तथा किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाएं व्यापारी, सोनभद्र में हेल्प डेस्क स्थापित Read More ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाएं व्यापारी, सोनभद्र में हेल्प डेस्क स्थापित

कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम पाल, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मोहित कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक राजेंद्र मौर्य एवं जमालुद्दीन अंसारी, कृषि समन्वयक प्रशांत मिश्रा, महेश सिंह, रमेश कुमार कुशवाहा और कल्पनाथ यादव, किसान सलाहकार अरुण सिंह, हरेराम पंडित, विकास कुमार सिंह, सविता दास समेत अन्य कृषि विभाग के कर्मी व बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन आत्मा अध्यक्ष उमेश सिंह ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों, कृषि कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल Read More इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें