महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ व भजन का आयोजन

श्रीराम जानकी मंदिर में होगा मुख्य कार्यक्रम, गूंजेंगे भक्ति गीत

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर को जनपद के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर रामायण पाठ, भजन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य आयोजन रॉबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में होगा।

पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य रामायण में निहित मानवीय, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना है। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, रामायण पाठ और भजन-कीर्तन होंगे। आयोजनों के लिए साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे बाबा राजा Read More पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे बाबा राजा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें