सोनभद्र में 2.37 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

SATYA SANATAN TRUST के खाते से जुड़ीं 35 शिकायतें, तीन मोबाइल बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश

जनपद पुलिस ने SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से जुड़े करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन के मामले में मुख्य अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खाते से करीब 2.37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन और साइबर फ्रॉड से संबंधित 35 शिकायतें सामने आई हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी साइबर हर्ष पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

इटवा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक Read More इटवा में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की बैठक

25 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर रोड, दुद्धी से सुबह करीब 6:40 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य आरोपी हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश, निवासी चंदौली, तथा अंजनी कुमार और वेदान्त मौर्या, निवासी दुद्धी, सोनभद्र शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पॉक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त को 20 साल की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना Read More पॉक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त को 20 साल की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

संदिग्ध बैंक खाते की जांच के दौरान साइबर फ्रॉड से जुड़ी 35 शिकायतें सामने आने पर साइबर थाने में बीएनएस की धाराओं 318(4), 336(3), 338, 340(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर निकले सोनभद्र के 160 विद्यार्थी Read More आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर निकले सोनभद्र के 160 विद्यार्थी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव, शेरबहादुर यादव तथा कांस्टेबल सुनील सरोज और सौरभ पाण्डेय शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें