श्रीभूमि के निविया में महालया के शुभ अवसर पर श्री ठाकुरजी बेकर्स का उद्घाटन
शनिवार को महालया के शुभ अवसर पर श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के निविया में श्री ठाकुरजी बेकर्स का विधिवत उद्घाटन किया गया।
श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात , 10 अक्टूबर: शनिवार को महालया के शुभ अवसर पर श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के निविया में श्री ठाकुरजी बेकर्स का विधिवत उद्घाटन किया गया। स्थानीय संवाददाताओं एवं प्रतिष्ठान में कार्यरत युवतियों की उपस्थिति में केक काटकर नए बेकरी प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के स्वत्वाधिकारी मितुन शर्मा चौधरी ने बताया कि यहां विभिन्न प्रकार के बिस्कुट, पेस्ट्री, शाकाहारी एवं मांसाहारी व्यंजनों, समोसे सहित कई तरह के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। साथ ही, स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवतियों को रोजगार प्रदान करने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना भी इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता के लिए सभी से आशीर्वाद एवं सहयोग की कामना की तथा क्षेत्र के लोगों को श्री ठाकुरजी बेकर्स में आकर स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का आनंद लेने के लिए सादर आमंत्रित किया।


Comments