सिद्धार्थनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर हुई चर्चा

12 अक्टूबर को गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में  मुख्यमंत्री की आयोजित जनसभा की तैयारी पर हुआ मंथन

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय  में शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की, जबकि संचालन चुनाव संयोजक अजय उपाध्याय ने किया।
 
बैठक में क्षेत्र की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय एवं क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
 
बैठक के दौरान विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन के लिए विधानसभा प्रभारियों एवं विधानसभा संयोजकों के नाम तय किए गए। इसके साथ ही विधानसभा संचालन समितियों के गठन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। मतदान के दिन मतदान स्थलों पर एजेंट एवं सह-प्रभारियों के रूप में जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम भी निर्धारित किए गए, ताकि चुनाव के दौरान संगठनात्मक समन्वय एवं व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाया जा सके।
 
बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री  के विशाल जनसभा की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर बैठक के सह-संयोजक मनोज कुमार मौर्य एवं दीपेंद्र चंद चौधरी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त  साधना चौधरी, जिला महामंत्री पवन कुमार मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, दिलीप चतुर्वेदी, विजयकांत चतुर्वेदी, दशरथ चौधरी केशभान राय, बजरंगी वर्मा,सच्चिदानंद चौबे, सुरेंद्र पांडे, सिद्धार्थ पाठक,रामनारायण, सिद्धार्थ चौधरी, मधुसूदन अग्रहरि सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें