पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी केंद्रों ने लगाए विभागीय स्टॉल
पोषण माह के समापन अवसर पर शुक्रवार को बाल विकास परियोजना सितारगंज की ओर से नवीन मंडी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सितारगंज। पोषण माह के समापन अवसर पर शुक्रवार को बाल विकास परियोजना सितारगंज की ओर से नवीन मंडी परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सितारगंज सेक्टर-02 एवं सेक्टर-04 की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने की। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा जनौटी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर सुनीता, अंशु राना और कार्यालय के अन्य सुपरवाइजरों की ओर से विभागीय स्टॉल लगाए गए। स्टॉल के माध्यम से पोषण संबंधी गतिविधियों और विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान चार लाभार्थियों की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई, जबकि चार लाभार्थियों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने लाभार्थियों को सामग्री वितरित कर योजनाओं का लाभ पहुंचाया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया। इसमें हलवा, चना, पोहा सहित अन्य पकवान प्रदर्शित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने स्टॉलों का निरीक्षण कर कार्यकत्रियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कार्यकत्रियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों के लिए धन्यवाद भी दिया।
इस अवसर पर दयानंद तिवारी और अधिवक्ता जावेद मलिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी राजपूत, अजय लक्ष्मी, नीमा फर्त्याल, गोदावरी, प्रभा राना, अनीता, मनता, कुलदीप रानी, पूनम और प्रसन्नवती सहित अन्य कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रावती ने किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा जनौटी ने विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। अंत में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और पोषण माह के समापन की घोषणा की गई।
swatantra prabhat uttarakhand news Child Development Department women empowerment child development project Annaprashan Ceremony nutrition awareness women and child welfare Maternal Health Anganwadi Workers Government Welfare Schemes Child Nutrition Poshan Maah 2026 God Bharai Ceremony Nutrition Month Sitarganj News Shobha Janauti Sukhdev Singh Pregnant Women Nutrition Breastfeeding Mothers Mukhyamantri Mahalakshmi Kit Sitarganj Anganwadi Healthy Food Exhibition Anganwadi Workers Award Nutrition Campaign India


Comments