मुकुट पूजन के साथ अवंतिका रामलीला का शुभारंभ
पीडीए कॉलोनी स्थित रामलीला पार्क में अवंतिका रामलीला का शुभारंभ श्री अवंतिका रामलीला के संस्थापक विमल पांडेय एवं करछना ब्लाक प्रमुख कमलेश दुबे के द्वारा भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज ।
पीडीए कॉलोनी स्थित रामलीला पार्क में अवंतिका रामलीला का शुभारंभ श्री अवंतिका रामलीला के संस्थापक विमल पांडेय एवं करछना ब्लाक प्रमुख कमलेश दुबे के द्वारा भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष बीबी दुबे, महामंत्री अवधेश पांडेय, कार्यवाहक अध्यक्ष वी बी सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी आर के शुक्ला, व्यवस्थापक राकेश त्रिपाठी, संजय चतुर्वेदी एवं समस्त पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम, माता सीता, भैया लक्ष्मण एवं बजरंग बली के मुकुट का भागवताचार्य प० राजेंद्र शुक्ल के निर्देशन में विधिवत पूजन, अर्चन, वंदन किया। तत्पश्चात श्री रामचरितमानस मंडल, ग्राम कंडवा, मांडा के कलाकारों द्वारा नारद मोह की लीला का अत्यंत सुंदर मंचन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक दशरथ मिश्रा, उमा लाल पांडेय, विनोद शंकर तिवारी, अनंत झा, धीरज मिश्रा, ओ पी मिश्रा, विजय बहादुर मौर्य, रामबाबू नेता, गुड्डू तिवारी, प्रदीप पांडेय, गोविंद दुबे,अमित पांडेय, शालिनी मौर्या, नीलम सिंह आदि उपस्थित रहे।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news ramayana indian culture Lord Shri Ram Naini news Lord Hanuman Kamlesh Dubey Manda News Religious Events Ramcharitmanas Ramleela Committee Avantika Ramlila Avantika Ramlila 2026 PDA Colony Ramlila Park Ramlila Inauguration Narad Moh Leela Hindu Religious Festival Ramlila Celebration Vimal Pandey Karachhana News Prayagraj Cultural Events Ramayana Stage Performance Dussehra Festival


Comments