सेवा सदन हॉस्पिटल बेलन बरौंधा में डॉक्टरों का कमाल: महिला के पेट से निकाला 5 किलो का ट्यूमर, सफल ऑपरेशन के बाद मरीज सुरक्षित
मीरजापुर।
मीरजापुर। आर्थिक तंगी के कारण इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर एक महिला को आखिरकार सेवा सदन हॉस्पिटल बेलन बरौंधा में राहत मिली, जहां चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से लगभग पांच किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत सुरक्षित बताई जा रही है और वह चिकित्सकों की निगरानी में है। इस सफल ऑपरेशन से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता रावत, पत्नी हीरालाल रावत, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी निबुहा पूर्व, पोस्ट गांधी ग्राम, जिला सीधी, मध्य प्रदेश के पेट में काफी समय से सूजन थी। महिला के पेट में सूजन इस कदर बढ़ गई थी कि उसका आकार गर्भवती महिला के पेट जैसा दिखाई देने लगा था। पेट में असामान्य सूजन होने के कारण महिला और उसके परिजन काफी परेशान थे तथा इलाज के लिए कई जगहों पर चक्कर लगा रहे थे।
परिजनों के अनुसार, महिला को उपचार के लिए रीवा और सीधी में भी दिखाया गया, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते ऑपरेशन कराना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया। बताया गया कि कई जगहों पर ऑपरेशन नहीं हो पाने के बाद महिला के परिजन उसे लेकर सेवा सदन हॉस्पिटल बेलन बरौंधा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति का परीक्षण करने के बाद ऑपरेशन किया और उसके पेट से करीब पांच किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकाला।
Read More कांशीराम आवास के नाम पर ‘फर्जी एलॉटमेंट’ का खेल! 70 हजार से एक लाख तक ऐंठे, इनामी भाई-बहन गिरफ्तार
इस ऑपरेशन को डॉ. अमित सिंह और मोहम्मद हसनैन की टीम ने अंजाम दिया। चिकित्सकों की टीम के प्रयास से ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। आर्थिक कठिनाइयों के बीच इलाज के लिए परेशान महिला को राहत मिलने से परिजनों ने संतोष व्यक्त किया। इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों का उपचार कराना कितना मुश्किल हो जाता है।
फिलहाल, ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति सुरक्षित बताई गई है। सेवा सदन हॉस्पिटल बेलन बरौंधा में चिकित्सकों की टीम द्वारा किए गए इस सफल ऑपरेशन से मरीज और उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।


Comments