मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के कांशीराम क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मंगलवार को थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के कांशीराम क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
इंस्पेक्टर नैनी अविनाश कुमार सिंह ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस एवं संबंधित विभाग को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जागरूक किया गया।थाना नैनी, कमिश्नरेट प्रयागराज की मिशन शक्ति टीम ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।
prayagraj police uttar pradesh police prayagraj news UP News prayagraj commissionerate women empowerment women safety government schemes Women Rights Mission Shakti 5.0 Naini Police Crime Prevention Naini news police awareness program cyber crime awareness Mission Shakti campaign women awareness campaign #SwatantraPrabhat Women Protection Women Helpline Women Safety News Girls Safety Kashi Ram Area Avinash Kumar Singh Avinash Kumar Singh Naini Inspector Naini Inspector


Comments