गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, चार गंभीर: चारधाम यात्रा पर निकला था परिवार

गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐहार गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐहार गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

\एक अन्य यात्री को चोट नहीं आई। बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर निवासी अमरेंद्र शर्मा अपनी मां मालती देवी, चचेरे भाई निरंजन शर्मा और परिवार के रोहित व सुरजीत के साथ चारधाम यात्रा पर निकले थे। कार अमरेंद्र चला रहे थे। ऐहार गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सुरजीत को चोट नहीं आई। सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सत्यजीत ने बताया कि चारों घायलों की हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें