वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया 

Abhinav Shukla Picture
Published On

सितारगंज सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूर्यनगर में डॉली रेंज के अधिकारियों ने  वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों द्वारा विद्यालय के बच्चे और ग्रामीणों को वन्यजीवों का महत्व बताया गया,
 
 वन्यजीवों की रक्षा व सुरक्षा क्यों आवश्यक है इस बारे में भी प्रकाश डाला गया साथ ही वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को कैसे काम किया जा सके इस विषय पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई
 
 वही सभी ग्राम वासियों को वन विभाग का सहयोग करने की अपील की गई,
 
 इस मौके पर वन विभाग डॉली डिप्टी रेंजर शिव सिंह डांगी जीवन आर्य हरीश सिंह बिष्ट हरेंद्र कुमार जगत मेहता संदीप सिंह अर्जुन नाथ गोस्वामी रेहान अली बसंत बल्लभ पंत गोविंद सिंह ग्रामीण दीपक मेहता कुंदन दानु, नंदन सिंह मौजूद थे,

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें