सेहत सही, लाभ कई” अभियान के तहत स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता आयोजित

आंगनबाड़ी केंद्र, गांव बहलोलपुर में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज 

बहलोलपुर।

9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, गांव बहलोलपुर में “स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई के अंतर्गत सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो के द्वारा  स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को सही पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने, नियमित दिनचर्या अपनाने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अभिभावकों को भी बच्चों के शारीरिक विकास एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया गया।

स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास से संबंधित जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। प्रतियोगिता में बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया गया।

।

इस अवसर पर *ANM दीदी, आशा दीदी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती भी उपस्थित रहीं।* उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए बच्चों एवं अभिभावकों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान *“सही पोषण, स्वस्थ जीवन — यही है खुशियों का आधार”, “पोषण अपनाएँ, बीमारियाँ भगाएँ”, “आज का पोषण, कल का स्वास्थ्य” और “पोषण की बात, हर परिवार के साथ — स्वस्थ जीवन की यही शुरुआत!”* जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बच्चों का सही पोषण उनके स्वस्थ विकास की मजबूत नींव है। बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार देने के साथ-साथ स्वच्छता, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ आदतों के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में *“सेहत सही, लाभ कई — सही पोषण अपनाएँ, स्वस्थ जीवन पाएँ” का संदेश देते हुए बच्चों एवं अभिभावकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।*


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें