कानपुर में तेज रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 107 वाहनों पर कार्रवाई

NH-19, NH-34 और गंगा बैराज पर इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात, ओवरस्पीडिंग पर 107 चालान

हर्षिता यादव  Picture
Published On

कानपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजमार्ग-19, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 और गंगा बैराज पर इंटरसेप्टर मोबाइल की मदद से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की निगरानी की गई। अभियान के दौरान 107 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 4 ट्रक, 3 बस और 69 चार पहिया/दो पहिया समेत कुल 76 वाहनों का ओवरस्पीड के आरोप में चालान किया गया। वहीं गंगा बैराज पर 31 वाहनों के खिलाफ ओवरस्पीडिंग में चालान की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। पुलिस ने वाहन चालकों से रॉन्ग साइड वाहन न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा ओवरटेक हमेशा दाहिनी ओर से करने की अपील की।

इसके साथ ही यातायात संकेतों का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की भी सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल वाहन चालक की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान की हिफाजत के लिए भी बेहद जरूरी है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें