सेवा का संकल्प, मानवता का सम्मान- डॉ. आशुतोष मिश्रा
सेवा परियोजन’ के अंतर्गत हमीरपुर स्थित वृद्धाश्रम में आवश्यक सामग्री का दान किया गया
कानपुर ग्रामीण। डीएवी एनयूपीएल पब्लिक विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सेवा, करुणा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी सेवा-परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘सेवा परियोजन’ के अंतर्गत हमीरपुर स्थित वृद्धाश्रम में आवश्यक सामग्री का दान किया गया।
इस मानवीय पहल में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक अपना योगदान दिया। विद्यार्थियों ने अपनी ओर से आवश्यक वस्तुओं का सहयोग किया, वहीं शिक्षकों ने भी इस सेवा कार्य में सहभागी बनकर अपना योगदान प्रदान किया। विद्यालय परिवार की यह पहल वृद्धजनों के प्रति सम्मान, अपनत्व एवं संवेदना व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास रही।
सेवा प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना, दूसरों के प्रति संवेदनशील रहना तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पहल ने विद्यार्थियों में सहानुभूति, परोपकार एवं मानवीय मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सेवा-भाव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को समृद्ध करता है और उन्हें एक जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से परियोजना अधिकारियों एवं अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। इस सेवा पहल के माध्यम से विद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि मानवता की सच्ची पहचान दूसरों के सुख-दुःख में सहभागी बनने और आवश्यकता के समय सहयोग का हाथ बढ़ाने में है।
#SwatantraPrabhat #Humanity #EducationNews #KanpurNews #CommunityService #SocialService #StudentActivities #SeniorCitizens #OldAgeHome #KanpurRural #ResponsibleCitizenship #Hamirpur #ServiceProject #DAVSchool #DAVNUPL #SocialResponsibility #EducationAndValues #Compassion #Empathy #HelpingOthers #CharityDrive #HumanValues #StudentContribution #TeacherContribution #ServiceToSociety


Comments