मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकार और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकार और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
 
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित अभियान में महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, महिला शक्ति लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी गई।
 
पुलिस ने महिलाओं को दहेज, घरेलू हिंसा, बाल यौन शोषण और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही साइबर ठगी, फर्जी प्रोफाइल और सोशल मीडिया अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने कहा कि किसी भी असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें