जाम नालियों से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

भनवापुर ब्लाक  के अंतर्गत ग्राम पंचायत नावडीह में नालियां बजबजा रही है और सड़कों के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। नालियों के गंदे पानी सड़कों पर बह रहे हैं ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 बिस्कोहर ( सिद्धार्थनगर) ।
 
भनवापुर ब्लाक  के अंतर्गत ग्राम पंचायत नावडीह में नालियां बजबजा रही है और सड़कों के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। नालियों के गंदे पानी सड़कों पर बह रहे हैं । तैनात सफाई  कर्मी को निलंबित हो जाने से यहां की साफ - सफाई बाधित  हो रहा है सफाई को लेकर गांव की समस्या बहुत दयनीय है। गांवों में गंदगी का अंबार लगा  हुआ है।ग्राम पंचायत नावडीह बड़ी आबादी वाला गांव हैं । गांव  की नालियों सड़कों पर जगह -जगह  गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जनता परेशान है फिर भी विभाग के लोग कोई ध्यान नहीं दे  रहे है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें