एलायंस क्लब के स्थापना दिवस पर रोशनलाल उमरवैश्य हुये सम्मानित
राजेश सिंह को श्रेष्ठ समाजसेवी सम्मान से नवाजा गया।
प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ द्वारा क्लब का स्थापना दिवस कार्यक्रम बाबागंज स्थित एक होटल में किया गया।क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अंशुमान सिंह ने कार्यक्रम में अध्यक्षता की। बीके श्रीवास्तव फाउंडर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब का स्थापना दिवस पर कहा कि आप सब इसी प्रकार क्लब के सेवा कार्यों में लगे रहे।क्लब के स्थापना दिवस पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा मूल्यांकन किए गए सेवा कार्यों के आधार पर क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य को सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी रत्न से सम्मानित किया गया।
राजेश सिंह को श्रेष्ठ समाजसेवी सम्मान से नवाजा गया। विनय कुमार श्रीवास्तव को बेस्ट टीचर्स एवं समाजसेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।अंकित सिंह, डॉ विश्वदीप सिंह, वरुण सिंह, मुकेश जी, देवेंद्र गुप्ता, पूनम गुप्ता,महेंद्र बहादुर सिंह, बृजेश पांडे, विनोद कुमार सिंह, राखी मंछानी, वंदना सिंह, आशुतोष, मनोज सिंह, श्री कृष्ण मिश्र आदि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि क्लब के फाउंडर प्रेसिडेंट एलाई सतीश लाखोटिया का भी जन्मदिन और क्लब का स्थापना दिवस है।
वाइस मल्टीपल चेयरमैन नॉर्थ राजेश सिंह ने कहा कि हर महीने हर क्लब दो-दो सेवा कार्य जरूर करें। जिससे आने वाले समय में नॉर्थ में क्लब को पहचान मिल सके। अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने सभी का स्वागत कर आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में गौरव सिंह, विपिन प्रताप सिंह, अनिल जयसवाल, हिमांशु , कीर्ति मिश्रा, रिचा मिश्रा, अनीता पांडे, मनोज कुमार, वंदना सिंह, काजल, पंकज कुमार, विपिन प्रताप सिंह, आकृति मिश्रा आदि क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्र प्रभात pratapgarh news uttar pradesh news प्रतापगढ़ समाचार Community Service समाजसेवा कार्यक्रम Alliance Club International सामाजिक सेवा अभियान Rajesh Singh क्लब स्थापना दिवस एलायंस क्लब प्रतापगढ़ स्थापना दिवस समारोह रोशनलाल उमरवैश्य सम्मानित Roshanlal Umarvaish सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी रत्न Social Service Award समाजसेवी सम्मान क्लब सेवा कार्य अंशुमान सिंह Anshuman Singh राजेश सिंह विनय कुमार श्रीवास्तव Teachers Award Club Anniversary


Comments