नवीनतम
भारत
संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा नदी में डूबे युवक की बरामदगी नहीं होने से परिवार मायूसी
मीरजापुर।
मीरजापुर।जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा नदी में डूबे युवक की बरामदगी नहीं होने से परिवार मायूसी का माहौल रहा। जबकि युवक के नौ साथियों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। गांव निवासी सुरज मांझी ने बताया कि उसका 22 वर्षीय बडा भाई
अजय कुमार उर्फ कूरकुल्ली शनिवार की शाम पांच बजे गांव के छ- सात व दो संतरिदास नगर भदोही के युवकों संग यह कहकर गंगा घाट की ओर गया था देर रात तक अन्य युवक घर वापस लौट आए किंतु भाई अजय नहीं लौटने पर परिवार वालों को जानकारी करने पर साथ गए युवकों ने बताया कि मध्य धारा में मुर्गा पार्टी के दौरान वह डूब गया है।
सूचना पर जिगना पुलिस रात्रि में ही पार्टी में शामिल युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ के बाद कार्यवाही में जुट गई थी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम दुसरे दिन भी खोजबीन में सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। सोमवार को घटनास्थल से सात किलोमीटर दूर तक खोजबीन की पर अंततः शव नहीं बरामद कर पाई और शाम छः बजे अगले दिन आने और खोजबीन करने का
आश्वासन देकर लौट गई। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि डूबे हुए युवक की खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ टीम दुसरे दिन भी तलाश में जुटी रही पर शव बरामद नहीं हो पाया है। समाचार लिखे जाने तक डुबा युवक बरामद नहीं हो सका था।


Comments