सिद्धार्थनगर में सरयू नहर में डूबकर बालक की मौत

अंश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर।  जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई खुर्द टेढ़ीया गांव निवासी एक बालक की सरयू नहर में डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि अंश अपने साथी के साथ शौच के लिए घर से कुछ दूर सरयू नहर के किनारे  गया था। वहां पानी की बोतल नहर में गिरने पर उसे निकालने के लिए अंश पानी में उतरा और गहरे पानी में डूब गया। साथी ने उसे बचाने क प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। लोगों ने उसे सरयू नहर से बाहर निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पथरा थाना क्षेत्र के सिसई खुर्द (टेढ़िया चौराहा) निवासी प्रदीप कसौधन का पुत्र अंश कक्षा पांच का छात्र था।
 
बुधवार सुबह वह एक साथी के साथ घर से कुछ दूरी पर सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। परिजनों के अनुसार, पिता ने उसे घर में बने शौचालय में जाने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना। पानी को बोतल अचानक पानी में गिर गई। उसे निकालने के लिए अंश नहर में उतरा और देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया। साथी बालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। वह भागकर टेढ़िया चौराहा पहुंचा  लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में तलाश शुरू की। अंश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
 
अंश पास के निजी विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में बीच का था। उसके बड़े भाई का नाम आयुष और छोटे भाई का नाम पीयूष है। हादसे की खबर मिलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बेटे की मौत से माता-पिता और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें