फीचर्ड
चुनार-चोपन रेल खंड के समपार फाटक संख्या-19 के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज के लिए लगाए गए गर्डर।
निर्माणाधीन आरओबी की कुल लंबाई 585 मीटर है, जबकि रेलवे हिस्से की लंबाई 36 मीटर तथा चौड़ाई 7.5 मीटर है।
स्वतंत्र प्रभात।ब्यूरो प्रयागराज।
मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में रेल एवं सड़क यातायात को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। चुनार–चोपन रेल खंड पर लूसा के निकट स्थित समपार फाटक संख्या-19 के यतायात सुगम बनाने के लिए निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के रेलवे भाग पर स्टील गर्डरों के सफल लांचिंग/स्थापना का कार्य संपन्न किया गया।
निर्माणाधीन आरओबी की कुल लंबाई 585 मीटर है, जबकि रेलवे हिस्से की लंबाई 36 मीटर तथा चौड़ाई 7.5 मीटर है। यह परियोजना चुनार नगर को राज्य राजमार्ग-35 (मिर्जापुर–सोनभद्र मार्ग) से बेहतर एवं निर्बाध संपर्क प्रदान करेगी। रोड ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद समपार फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी तथा सड़क एवं रेल दोनों यातायात की सुरक्षा और परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
निर्माण कार्य के दौरान आधुनिक तकनीकों एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन किया गया। विशाल क्रेनों की सहायता से स्टील गर्डरों को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। यह कार्य रेलवे एवं निर्माण एजेंसियों के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है।
रोड ओवर ब्रिज के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र के निवासियों, व्यापारिक गतिविधियों तथा यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही यह परियोजना क्षेत्रीय विकास एवं बेहतर यातायात अवसंरचना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगी
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात railway news indian railways road safety modern technology सडक सुरक्षा infrastructure development कनेक्टिविटी connectivity भारतीय रेलवे प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल क्षेत्रीय विकास Regional Development Railway Infrastructure यातायात सुधार रेल समाचार सार्वजनिक सुविधा रेलवे परियोजना आधुनिक तकनीक निर्माण कार्य Construction Work Public Convenience चुनार-चोपन रेल खंड Chunar-Chopan Rail Section रोड ओवर ब्रिज Road Over Bridge आरओबी निर्माण ROB Construction समपार फाटक संख्या 19 Level Crossing Gate No 19 लूसा Lusa Prayagraj Division मंडल रेल प्रबंधक Divisional Railway Manager Rajneesh Agrawal रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर स्टील गर्डर लॉन्चिंग Steel Girder Launching रेल सुरक्षा Railway Safety यातायात सुगमता Traffic Ease राज्य राजमार्ग 35 State Highway 35 मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग Mirzapur Sonbhadra Road रेल विकास परियोजना Railway Development Project परिवहन अवसंरचना Transport Infrastructure Traffic Improvement Railway Project चुनार नगर Chunar Town उत्तर प्रदेश रेलवे Uttar Pradesh Railways अवसंरचना विकास सुरक्षित आवागमन Safe Transportation


Comments