पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को किया सुपुर्द

सोनभद्र पुलिस — आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में पिपरी पुलिस द्वारा एक भटके हुए बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय दिया गया।

 मंगलवार दिनांक 02.06.2026 को बालक धीरज यादव पुत्र राजू यादव, उम्र लगभग 13 वर्ष, निवासी ग्राम नवडीहा, थाना माची, जनपद सोनभद्र, अपने घर से भटककर रेणुकूट क्षेत्र में पहुंच गया था। सूचना प्राप्त होने पर थाना पिपरी पुलिस द्वारा तत्काल बालक को संरक्षण में लेकर उसके संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा उसके परिजनों का पता लगाकर संपर्क स्थापित किया गया। 

संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम Read More संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस के प्रयासों से बालक के नाना बसंधारी एवं मामा राजू यादव निवासी डढ़िहरा, पोस्ट गठिया, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र को थाना पिपरी बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं पहचान की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालक धीरज यादव को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।बरामदगी एवं सुपुर्दगी टीम में-थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे मय पुलिस टीम।

ओवरलोड परिवहन पर एनटीपीसी की सख्ती, वाहन मालिकों का धरना शुरू Read More ओवरलोड परिवहन पर एनटीपीसी की सख्ती, वाहन मालिकों का धरना शुरू

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें