राजनीति
चाइल्ड लाइन टीम द्वारा ओपन हाउस मीटिंग का किया गया आयोजन
सुरक्षा विकास व बाल अधिकारों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक।
रामसनेहीघाट, बाराबंकी।
साइबर सेल के गुरुप्रीत सिंह ने कहा कि जब भी साइबर ठगी होतो साइबर टोल फ्री नंबर 155260 पर फोन कर मदद लें। चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक ने बच्चों की सुरक्षा के दस टिप्स बताये और कहा कि बच्चों पर जब भी संकट आए, उनको मदद की जरूरत हो तो चाइल्ड लाइन 1098 पर फोन कर मदद लें। टीम लीडर अवधेश कुमार ने बाल कल्याण की योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में जानकारी दी। टीम लीडर ने लैंगिक अपराध अधिनियम 2012 पास्को एक्ट के बारे में भी बताया। टीम सदस्य अंजलि जायसवाल ने बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी दी।कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग से राकेश जी ने विभाग से संचालित स्वरोजगार योजनाओं को बताया। अंत में ग्राम प्रधान संतोष वर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सत्यभामा, कमलेश कुमारी, आशा बहू अर्चना तिवारी, सहायक अध्यापक रजनीश चौधरी, ममता, नीतू, अनुदेशक दिनेश कुमार, चाइल्ड लाइन सदस्य अखिलेश कुमार,राम कैलाश, वंदना देवी, अंचल कुमार सहित सैकड़ों बच्चे व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

Comments