भाजपा जिला कार्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी बैठक हुई 

शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों से कार्यकर्ताओं को कराया गया अवगत, अभियान की सफलता के लिए दिया गया मार्गदर्शन

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर ।


मीरजापुर, 29 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के अध्यक्षता में गुरुवार को बरौधा कचार स्थित पं. दीनदयाल पुरम कॉलोनी के भाजपा जिला कार्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा की कॉंग्रेस सपा और उसके सहयोगी दल आज देश मे अराजकता फैलाना चाहते| जब से मोदी जी के नेतृत्व मे देश मजबूत हुआ है गरीब को सम्मान मिला है |

 भाजपा जिला कार्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी बैठक हुई

दलितों को सम्मान मिला है | किसानों का सम्मान बढ़ा है | तब से विपक्षी परेशान है, हताश और निराश है | ये लोग संसद नहीं चलने देते है | सड़कों पर अफवाह फैलाने का काम करते है | कभी सविधान खतरे मे बताने का काम करते है तो कभी आरक्षण समाप्त हो जाएगा ये सब कह कर युवाओ को भ्रमित करने का काम करते है यही अराजकता है | मित्रों हम सब को समझना होगा और समाज को बताना होगा कि साथियों भाजपा ही असली लोकतंत्र की रक्षक है |

विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन Read More विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग, शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

 भाजपा जिला कार्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी बैठक हुई

पगड़ी-तिलक और तलवार से गुंजन शर्मा का भव्य अभिनंदन Read More पगड़ी-तिलक और तलवार से गुंजन शर्मा का भव्य अभिनंदन

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मीरजापुर भानु प्रताप सिंह रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के उद्देश्यों एवं इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन के निर्देशों के अनुरूप अभियान को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी ने कहा कि  4 नवंबर को प्रयागराज, मे होने वाली पद यात्रा को सफल बनाने के लिए जोर दिया एवं मीरजापुर जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पद यात्रा में शामिल हो जिससे विपक्ष की साजिश असफल हो।

संकुल स्तरीय विज्ञान, संस्कृति एवं वैदिक गणित महोत्सव में अव्वल भैया-बहनों को किया सम्मानित Read More संकुल स्तरीय विज्ञान, संस्कृति एवं वैदिक गणित महोत्सव में अव्वल भैया-बहनों को किया सम्मानित

 भाजपा जिला कार्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी बैठक हुई


कार्यक्रम में  नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल, बालेंदु मणि त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सिंह पटेल एवं धनंजय पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, गौरव उमर, इंद्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय एवं डॉ. सी.एल. बिन्द, जिला मंत्री संध्या पटेल, डॉ. विजय सिंह पटेल, आलोक सिंह, वीरेंद्र कुमार कोल, कुंवर अनिल सिंह, रोहित त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप यादव,

 भाजपा जिला कार्यालय पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की तैयारी बैठक हुई

जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला आईटी संयोजक अमित सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक आनंद मैनी, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे एवं शुभम जायसवाल , जिला कार्यालय सह मंत्री सोनू दुबे,सहित विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक , मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें