मां पाटेश्वरी के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन
मां के चरणों में शीश झुकाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, गोशाला में गोमाता को खिलाया गुड़ और हरा चारा
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
तुलसीपुर (बलरामपुर)।
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां की आरती उतारी और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा लोगों के स्वस्थ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर उनके पास पहुंचकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उन्हें चॉकलेट देकर दुलारा।
इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोमाता को गुड़ और हरा चारा खिलाकर सेवा की। उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और संतों से भी मुलाकात की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बलरामपुर पहुंचे थे। यहां देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के उपरांत वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास, हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास सहित अन्य संत-महात्मा मौजूद रहे।
#UPNews #UttarPradeshNews #योगीआदित्यनाथ #स्वतंत्रप्रभात #BalrampurNews #SanatanDharma #CMYogi #मुख्यमंत्रीयोगी #ReligiousTourism #DeviPatanTemple #HinduTemple \#YogiAdityanath #TempleVisit #UPTourism #MaaPateshwari #Tulsipur #YogiDarshan #MaaPateshwariDarshan #DeviPatanShaktipeeth #Gorakshpeethadhishwar #TempleDevelopment #गोरक्षपीठाधीश्वर #मांपाटेश्वरी #देवीपाटनमंदिर


Comments