डीआईजी ने थाना शोहरतगढ़ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश

थाना शोहरतगढ़ का निरीक्षण करते हुये डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर ।
 
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा  थाना शोहरतगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण शनिवार को किया गया। डीआईजी ने गहनता से तमाम अभिलेखों का भी परीक्षण कर जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश देकर ठीक ढंग से काम करने की हिदायत दी।
 
डीआईजी बस्ती द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय,बंदी गृह, मिशन शक्ति केन्द्र, आगन्तुक कक्ष, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने , कार्यालय / थाना परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन कराने व लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा थाना परिसर में खड़े माल मुक़दमाती, लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपेरशन क्लीन के तहत कराने आदि हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
 
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर  प्रशांत कुमार प्रसाद , क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ अरविंद शर्मा आदि  उपस्थित  रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार