नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सीएम योगी के हाथों टैबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
देवीपाटन मंडल के चार जिलों के 46,800 युवाओं को मिली डिजिटल शिक्षा की सौगात, विद्यार्थियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री ने ली सेल्फी
गोंडा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंडल के चार जिलों के 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही विद्यार्थियों में उत्साह छा गया। भारत माता के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, गोंडा के 33,200, बहराइच के 7,400, बलरामपुर के 5,100 और श्रावस्ती के 1,100 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए। विद्यार्थियों ने कहा कि इससे उन्हें ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, डिजिटल पुस्तकालय और आधुनिक तकनीकी संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के अवसर तलाशने में भी मदद मिलेगी।

Read More धमौल गांव पहुंचे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप महानिदेशक, सर्वेक्षण कार्यों का लिया जायजागोंडा की प्रियंका चतुर्वेदी, सुरभि तिवारी, पिंकी सोनी, अर्चिता और सैयद अनस ने बताया कि टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक पढ़ाई में सहायक होगी। बहराइच की मानवी पांडेय, अमिता जायसवाल, समा बेगम, श्रीकुंज बिहारी और शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे इसके माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे।
Read More धनरुआ में 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 83 टीमें घर-घर कर रहीं भ्रमण
वहीं, श्रावस्ती और बलरामपुर के विद्यार्थियों ने भी टैबलेट मिलने पर खुशी जताते हुए इसे पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी बताया।
डिजिटल तकनीक विद्यार्थियों के लिए बनेगी संजीवनी: कीर्तिवर्धन सिंह
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि शिक्षा, व्यापार, खेती और चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में डिजिटल तकनीक की भूमिका बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने की यह पहल उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए डिजिटल मिशन से भारत सूचना प्रौद्योगिकी और ऑनलाइन भुगतान के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भी तकनीकी विकास को गति मिली है। टैबलेट से युवाओं को देश-दुनिया में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में ही देवीपाटन मंडल का भविष्य है। इन्हीं में से कोई इंजीनियर तो कोई वैज्ञानिक बनेगा। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, ली सेल्फी
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से उतरकर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनके साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। टैबलेट मिलने के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात का यह पल विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया।


Comments